झिरनिया के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवना से मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस पवन भावस्कर को उसके घर से अपने साथ लेकर गई। पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे लोगों के साथ कथित गाली-गलौज किए जाने की शिकायत के संबंध में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।