पाकुड़: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के सदस्य गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर #pakur #धरना #प्रदर्शित
Pakaur, Pakur | Nov 21, 2025 झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बाजार समिति के समीप सड़क के सामने शुक्रवार सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों को राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई के तहत पर्याप्त सुविधा देने का निर्देश दिया है, लेकिन राज्य सरकार उसे लागू नहीं कर रही है।