बड़ौत: हरिद्वार से गांगनौली में गंगाजल लाए मुस्लिम युवक का हिंदू महिला ने बेटे के रूप में स्वागत किया, मां को गंगाजल से नहलाया
Baraut, Bagpat | Aug 11, 2026 बागपत के गांगनौली गांव से हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। जहां मुस्लिम समाज के युवक कल्लू ने हरिद्वार से 31 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ के रूप में गांव के शिव मंदिर के लिए यात्रा की। कल्लू जब गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कल्लू को माला पहनाई और उसके इस कदम की जमकर