बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चाकू से हमला करने के मामले में वांछित आरोपित को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Baghpat, Bagpat | Aug 15, 2026 शनिवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे कोतवाली बागपत पुलिस ने अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चाकू से हमला करने के मामले में वांछित आरोपित गुलसनवर निवासी केतीपुरा बागपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।