लोहरदगा: लोहरदगा में उपायुक्त ने एनजीओ पार्टनर्स संग बैठक कर कार्यों में दोहराव रोकने और बेहतर समन्वय के निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग एवं जिला योजना कार्यालय के साथ कार्यरत एनजीओ पार्टनर्स के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।