खानपुर: खानपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अखंड भारत दिवस पर विशाल शताब्दी वाहन रैली का आयोजन किया
खानपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज शुक्रवार को शाम 6 के अखंड भारत दिवस पर विशाल शताब्दी वाहन रैली का आयोजन किया । रैली कस्बे के ब्राह्मणी माता मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि कस्बे के फव्वारा चौराहे पर समापन हुआ। वही अखंड भारत दिवस के तहत भारत माता की महाआरती भी की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जागरण व सामाजिक कार्यक्रम 20 अगस्त तक आयोजित होंगे ।