सिवनी मालवा: ग्राम भरलाय में ग्रामीणों के प्रयास से सड़क निर्माण शुरू, सरपंच ने दिया धन्यवाद
सिवनी मालवा के ग्राम भरलाय में सुबह लगभग 11 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद, ग्राम के सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। आरसीसी सड़क 'दुर्गा चौक' से 'बोर बाबा' तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुगना बनेटिया ने सड़क निर्माण में मिल रहे जनसहयोग की सराहना की और सभी ग्रामीणों का दिल से आभार ए