खानपुर: विद्यालय गेट पर छात्र पर बैट से हमला, सिर में लगी गंभीर चोट; परिजनों ने खानपुर थाने में आवेदन दिया
समस्तीपुर किला अंतर्गत खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशनपुर में कक्षा 9वीं के छात्र के साथ विद्यालय के मुख्य गेट पर मारपीट कर बैट से सिर पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में घायल छात्र के पिता दिनेश राय, निवासी धायद विशनपुर, ने खानपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।