मोहम्मदगंज: रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर लगेगा 1,000 रुपये का जुर्माना
मोहम्मदगंज रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अब गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज समेत अन्य रेल परिसरों में स्वच्छता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर 1,000 रुपये का दंड लगाया जाएगा।