सहारनपुर: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ 10 लाख कीमत की 804 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और बोलेरो वाहन बरामद
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेहट थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।