सोहागपुर: जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन, अधिकारियों को मिले 8 आवेदन
सोहागपुर के जनपद पंचायत सभागार में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हितकारियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम डॉक्टर बबीता राठौर को आवेदन दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को आठ आवेदन प्राप्त हुए इन आवेदनों को निराकरण के लिए एसडीएम और तहसीलदार द्वारा संबंधित विभागों को भिजवा दिया गया