डिंडौरी: लगातार बारिश से मां नर्मदा पुल घाट जलमग्न, आवागमन बाधित; एएसपी व थाना प्रभारी मौके पर मौजूद
जिला मुख्यालय डिंडौरी में लगातार जोरदार बारिश के चलते मां नर्मदा का पुल घाट जलमग्न हो गया है जिसके चलते रविवार सुबह 5:00 से आवागमन बाधित हो गया मौके पर एएसपी सहित थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे मौजूद है और अलर्ट जारी कर आमजनो को मा नर्मदा से दूर रहने की हिदायत दी गई। दरअसल मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते मां नर्मदा का जलस्तर बढ गया ।