बिछिया: बम्हनी बंजर में तिरंगे के रंग में रंगा नगर, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 14 अगस्त, दिन शुक्रवार को जिले के बम्हनी बंजर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो शाम 5 बजे तक चलता रहा। शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से शुरू हुई इस यात्रा को मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, प्रतिनिधि शामिल रहे हैं l