रीठी: उमरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ नीलू सिंह ने किया ध्वजारोहण, शान से लहराया तिरंगा
Rithi, Katni | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय अंतर्गत उमरिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलू सिंह ने आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को नमन किया।