जहानाबाद: अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने किया झंडोत्तोलन
जहानाबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया।