🚨 NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में लांबिया टोल के पास शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय निजाम, निवासी बरना, किशनगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया और हादसे की जांच शुरू कर दी।
⚠️ हाईवे पर तेज रफ्तार के साथ थोड़ी सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। सुरक्षित चलें, सतर्क रहें।
#Bhilwara #BhilwaraNews
Bhilwara, Bhilwara | Aug 23, 2026