सतबरवा: पलामू में एसडीपीओ राजेश यादव ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर की कार्रवाई
मेदिनीनगर के पंकज धर्मकांटा के पास बुधवार शाम पुलिस ने वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सदर मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने लग्जरी समेत विभिन्न चारपहिया वाहनों की जांच की। शाम 7 बजे तक 3 थार, एक छोटी गाड़ी से काली फिल्म हटायी गयी थी।