दरभा: बस्तर दशहरा के रथ के लिए जंगल से लकड़ी लेने पहुंचे ग्रामीणों को रोका, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Darbha, Bastar | Oct 3, 2026 बस्तर दशहरा के रथ निर्माण के लिए दरभा क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी लाने पहुंचे ग्रामीणों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। दरभा और आसपास के पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि हर साल दशहरा के रथ निर्माण के लिए क्षेत्र के जंगलों से करीब 70 से 80 पेड़ काटे जाते हैं।