अवंतिपुर बड़ोदिया: अकोदिया में 5 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
अकोदिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना अकोदिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकोदिया-सुंदरसी रोड पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की केन में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5