घुवारा: घुवारा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, रेखा यादव ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर घुवारा क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता की। भाजपा कार्यालय में शनिवार कि सुबह 9 बजे रेखा यादव की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ।