सहसवान: जरीफनगर बिजलीघर में 12 हजार की रिश्वत लेते टीजी-2 और संविदाकर्मी लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
बदायूं के 33/11 बिजलीघर जरीफनगर में टीजी-2 हरदेवा राम और संविदाकर्मी लाइनमैन मानक चंद्र को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता: सर्वेश कुमार, पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी मोहम्मदपुर कुडई , थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं। आरोप था कि दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाने व बिल माफ करने का शिकायतकर्ता का आरोप था।