बैरसिया: भोपाल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे
Berasia, Bhopal | Sep 30, 2026 मरीजों का आयुष्मान योजना से इलाज करने वाले प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भोपाल में प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे को जेपी हॉस्पिटल कैम्पस स्थित आयुष्मान योजना के कार्यालय पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की। प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के बैनरतले हुए प्रदर्शन में उन्होंने एनबीएचएस को भी तुरंत हटाने की मांग की।