सोहागपुर: सोहागपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 12 बजे सोहागपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से शुरू हुई यात्रा काली मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के करीब 1500 से 2000 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों न