गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के तेतरिया में सूखे से किसानों की मुस्कान छीनी, सिर्फ पांच प्रतिशत हुई धान की रोपनी
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे गया जिले से करीब 70 किलोमीटर दूर बाराचट्टी प्रखंड के तेतरिया गांव में बारिश नहीं होने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पर्याप्त वर्षा के अभाव में इस वर्ष गांव में महज 5 प्रतिशत खेतों में ही धान की रोपनी हो सकी है, जबकि अधिकांश खेत अब भी सूखे पड़े हैं। इससे खेती पर निर्भर सैकड़ों परिवारों की चिंता बढ़ गई.