कटोरिया: कटोरिया बाजार के बाघमारी रोड में सड़क दुर्घटना में झाल-मुढ़ी विक्रेता जख्मी
Katoria, Banka | Sep 30, 2026 कटोरिया बाजार के बाघमारी रोड स्थित फार्म बांध मोड़ के निकट बुधवार देर शाम करीब आठ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कटोरिया बाजार निवासी विनोद केशरी जख्मी हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। विनोद केशरी बीचकौड़ी की ओर से झाल-मुढ़ी बेचकर घर लौट रहा था। इस दौरान दुर्घटना हुई।