साइबर टीम की तत्परता से ठगी के पीड़ितों को लौटाए ₹18 हजार
#देवरिया। साइबर ठगी के मामलों में सलेमपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल ₹18 हजार की धनराशि वापस उनके बैंक खातों में कराई।
जानकारी के अनुसार अभय विश्वकर्मा के खाते से ₹35 हजार और रितेश कुशवाहा के खाते से ₹14 हजार साइबर ठगी के जरिए निकाले गए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की।
इसके बाद अभय विश्वकर्मा के खाते में ₹4 हजार और रितेश कुशवाहा के खाते में ₹14 हजार वापस कराए गए। इस तरह दोनों पीड़ितों को कुल ₹18 हजार की धनराशि वापस मिली।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीप नारायण यादव, कांस्टेबल अजीत यादव और रिजर्व कांस्टेबल आशुतोष राय की टीम ने की।
देवरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक से भी संपर्क करें।
Barhaj, Deoria | Aug 14, 2026