सरमथुरा: टाइगर रिजर्व के विरोध में तीसरे दिन धरना जारी, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने दिया समर्थन
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में जिले के सरमथुरा में चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, युवा और सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। आंदोलन को समर्थन देते हुए शुक्रवार को सरमथुरा का बाजार भी बंद रहा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने ब