हटा: गैसाबाद में बोलेरो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
Hatta, Damoh | Aug 16, 2026 हटा-पन्ना राजमार्ग के गैसाबाद में निर्माणाधीन सड़क पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पेट्रोल पंप के पास बोलेरो को बचाने के चक्कर ने एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बचा ट्रक पलटने से 11 kv बिजली लाइन का पोल भी टूट गया गनीमत रही करंट नही फैला