गौसपुर-हरनारायण का 1 किलोमीटर रास्ता बदहाल, पढ़ने जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी
ग्राम गौसपुर से हरनारायण का पूरा करीब 1 किलोमीटर रास्ता लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे बच्चों को पढ़ने जाने में मुश्किल होती है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 17, 2026