अमरिया: अमरिया क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
अमरिया क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। कैंचू टांडा के शिव भक्त सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कछला घाट से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटे। भक्तों के पहुंचते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।