एक पत्रकार ने बचाई बिजली मिस्त्री की जान, पत्रकारिता के साथ इंसानियत भी निभाई
मनिहारी गंगा घाट पर करंट लगने से बिजली मिस्त्री की जान खतरे में पड़ गई। मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने बिना देर किए हिम्मत दिखाई और उसे बचाने के लिए आगे आए। उनकी तत्परता से बिजली मिस्त्री की जान बच सकी। इस घटना ने साबित कर दिया कि पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाने का नाम नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानियत का धर्म निभाना भी है।