नवगछिया के गोपालपुर थाना कांड संख्या 271/26 में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत वांछित अभियुक्त मोहम्मद फुरकान उर्फ फरको और मोहम्मद काबिल, दोनों निवासी पंचगछिया, थाना गोपालपुर के विरुद्ध जारी इश्तहार को पुलिस ने दो साक्षियों की मौजूदगी में विधिवत उनके घर पर चस्पा किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।