हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा में नशे में धुत तेज रफ्तार कार ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 घायल
Huzur, Bhopal | Aug 12, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वर्ना कार ने सड़क पर ऐसा हंगामा खड़ा किया कि एक के बाद एक तीन गाड़ियां चपेट में आ गई। आरोप है कि कार में एक महिला समेत तीन युवक सवार थे और सभी नशे में थे। पहले वर्ना कार ने स्विफ्ट को टक्कर मारी, फिर मारुति 800 और ई-रिक्शा से जा भिड़ी। हादसे में चार लोग घायल हुए है।