भादरा: भादरा में शहरी जलापूर्ति संवर्धन कार्य का शिलान्यास, ₹73.3 करोड़ होंगे खर्च
भादरा में 73.3 करोड़ रुपये की लागत से शहरी जलापूर्ति संवर्धन कार्य का शिलान्यास हुआ। विधायक संजीव बेनीवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिलापट्ट का अनावरण किया। योजना से कस्बे में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है। साथ ही भोलाबास माइनर के नव सृजन कार्य का शुभारंभ हुआ।