सेवढ़ा: नगर के भांडेर रोड पर सुबह टहल रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Seondha, Datia | Sep 28, 2026 इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर आज सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग को तेज व लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। फरियादी सरताज खान पुत्र रुस्तम खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके चाचा नियामत खान सुबह घूमने गए थे तभी बाइक चालक पीछे से टक्कर मार दी जिससे मौत हुई है