बंजरिया: चैलाहा बाबू टोला में एक ट्रक में विद्युत की धारा प्रवाह होने से अफरा-तफरी का माहौल
चैलाहा बाबू टोला में एक ट्रक में विद्युत की धारा प्रवाह होने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी देते हुए चंदन सिंह ने बताया कि एक ट्रक जा रही थी,तभी ऊपर से गुजर रही जर्जर तार के सम्पर्क में आ गई। आस पास के लोगो ने विद्युत आपूर्ति बाधित कराई,जिससे बड़ी दुर्घटना होते होते बची। बताया कि जर्जर तार को लेकर सहायक अभियंता व कनीय अभियंता से कई बार शिकायत की गई है।