अररिया: अररिया के शिवपुरी में तीन दिवसीय विषहरी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
Araria, Araria | Aug 15, 2026 अररिया शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या-9 स्थित मां विषहरी मंदिर में तीन दिवसीय विषहरी पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार की रात बेल नेवतने की रस्म के साथ पूजा का शुभारंभ हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर से बेल नेवतने के लिए निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।