राजगढ़: जिला हॉकी विजेता टीम का स्वागत, राजगढ़ की टीम के 5 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, टोंक में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
Rajgarh, Churu | Sep 29, 2026 जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल करने वाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ की हॉकी टीम के विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम बलौदा एवं उप प्राचार्य संदीप जड़िया के नेतृत्व में स्टाफ ने विजेता टीम को बधाई दी।