सासाराम: सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने किया ध्वजारोहण
Sasaram, Rohtas | Aug 15, 2026 सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहतास जिले के मुख्य समारोह स्थल फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सह रोहतास के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।