चायल: बम्हरौली उपहार गांव में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने घेरा थाना
कौशांबी। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बम्हरौली उपहार गांव निवासी मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सोमवार को एयरपोर्ट थाने का घेराव कर मजदूरी कराने वाले मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनमें नाराजगी है। मंगलवार 3 बजे मिली जानकारी!