जसवंतनगर: मलाजनी के सामने हाईवे पर जलभराव और कीचड़ के कारण लगा लंबा जाम, थमी वाहनों की रफ्तार
मलाजनी के सामने हाईवे-पर बारिश के कारण लंबा जाम लग गया। यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने से कीचड़ हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहन चालकों को जाम के बीच निकलने में काफी परेशानी हुई। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों से जाते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने समस्या समाधान की मांग रखी है।