सदर: महिला सशक्तिकरण का संकल्प लेकर दशाश्वमेध घाट पहुंचीं महिलाएं, हरे रंग की साड़ी में कांवड़ उठाया
Sadar, Allahabad | Aug 12, 2026
प्रयागराज में सावन के महीने में संगम नगरी के घाटों पर कांवड़ियों का अलग-अलग रंग और रूप देखने को मिल रहा है। इसी बीच दशाश्वमेध घाट पर महिलाओं का एक समूह हरे रंग की साड़ी में कांवड़ लेकर पहुंचा। इन महिलाओं का कांवड़ यात्रा का संकल्प कुछ अलग था।भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। महिलाओं का एक समूह था।