पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र में डीआईजी चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने की दो राउंड फायरिंग, पुलिस जाँच में जुटी
Purnea East, Purnia | Aug 17, 2026
पूर्णिया के अतिसंवेदनशील और वीआईपी क्षेत्र में डीएम और एसएसपी आवास के पास बीती रात फायरिंग की गई । के. हाट थाना क्षेत्र डीआईजी चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।सूचना मिलते ही सदर SDPO-1 अभिनव पाराशर और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया.