वारासिवनी: चंदन नदी के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 गंभीर घायल; लोग वीडियो बनाते रहे, 112 ने कराया उपचार
वारासिवनी के मेहंदीवाड़ा चंदन नदी के पास शनिवार दोपहर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। सूचना पर 112 टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।