आबू रोड: आबूरोड में पंचायत आम चुनाव को लेकर BLO और प्रगणकों की बैठक हुई, मतदाता सूची और मतदान केंद्रों पर हुई चर्चा
आबूरोड मे पंचायतीराज आम चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में BLO और प्रगणकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं तहसीलदार संजय बोरानी ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। तहसीलदार बोरानी ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी उसे लगातार अपडेट रखने के निर्देश दिए।