महसी: शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अभी भी नहीं बहाल हो सकी बिजली, अंधेरे में गांव के गांव, डर के साये में लोग
गुरुवार शाम से खराब हुए मौसम और शनिवार को तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई। जिससे शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के करीब पचास से अधिक विद्युत पोल गिर गए। विभाग जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल करने का दावा करता रहा लेकिन अभी भी गांव के गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। सोमवार शाम छः बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली न आने से अंधियारा रहता है।