राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ के सांदीपनी स्कूल में स्कूली बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया
राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ के शासकीय उच्च माध्यमिक सांदीपनी विद्यालय में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे करीब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली विद्यार्थियों के साथ भोजन किया इस दौरान उनके साथ राजगढ़ सांसद रोडमल नागर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।