कैराना: कांधला पुलिस ने मलकपुर गांव निवासी युवक के मोबाइल फोन हैक कर निकाली गई ₹74 हजार की धनराशि कराई वापस
Kairana, Shamli | Aug 15, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी फरमान ने गत 28 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके मोबाइल फोन को अज्ञात द्वारा हैक कर खाते से धनराशि निकाल ली गई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित के खाते से निकली गई 74 हजार रुपए की धनराशि को वापस करा दिया गया।