संग्रामपुर: संग्रामपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा
विश्वकर्मा पूजा के समापन के बाद शुक्रवार को संग्रामपुर बाजार में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा स्थल से प्रतिमा को वाहन पर सजाकर शोभायात्रा निकाली गयी, जो संग्रामपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगा