बड़ौद: जल झूलनी एकादशी पर नगर में भव्य जुलूस निकला, डोल अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
जल झूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर मंगलवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर बाद विभिन्न मंदिरों से भगवान के डोल एवं सुसज्जित झांकियां जुलूस में शामिल हुईं।शाम 7 बजे दूधाखेड़ी माता मंदिर के समीप महाआरती के साथ जुलूस का समापन हुआ।